उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूजीसी के काले कानून को वापस ले केन्द्र सरकार : जन सहयोग संगठन

डीके श्रीवास्तव

लखनऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में इन्दिरा गांधी मैदान में प्रबुद्ध समागम महा ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन सहयोग संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ पहुंचकर यूजीसी एवं एससी एसटी ब्राह्मण पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

संगठन के पदाधिकारियों ने जताया विरोध
संगठन की राष्ट्रीय संचालक ब्राह्मण शिरोमणि आरती शर्मा, ब्राह्मणवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि मनोज शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर यूजीसी के विरुद्ध विगुल फूंक। उन्होंने कहा कि यूजीसी के इस काले कानून के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यह कानून ब्राह्मण समाज के लिए अत्यधिक हानिकारक है और इसका विरोध करना हमारा अधिकार है।

जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
इन्दिरा गांधी मैदान में आयोजित इस विशाल जनसभा में जन सहयोग संगठन के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में यूजीसी के विरोध में नारे लगाए और इस काले कानून को वापस लेने की मांग की। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी सवर्ण समाज पर साजिशन थोपा जा रहा काला कानून है, जो हमारी भावी पीढ़ी के लिए नासूर सिद्ध होगा। सरकार को इसे वापस लेना ही होगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने की मांग
संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि यूजीसी का यह काला कानून तुरंत वापस लिया जाए और ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे अत्याचार को रोका जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया तो संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संचालक ब्राह्मण शिरोमणि आरती शर्मा, ब्राह्मणवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि मनोज शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button