आगराउत्तर प्रदेश

आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को दिल्ली में मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

आगरा। गायत्री साहित्य संस्थान, सिविल लाइंस, नई दिल्ली द्वारा शर्मा न्यू आर्ट्स कॉलेज में 11वां स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान की संस्थापिका बबली वशिष्ठ द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा खंडकाव्य रावण वध के लिए जयशंकर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित आगरा के वरिष्ठ कवि-साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को ‘गायत्री साहित्य शिरोमणि’ सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा सदस्य संतोष कुमार खन्ना ने की। दिल्ली साहित्य अकादमी के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
वरिष्ठ साहित्यकार सर्वश्री अशोक मधुप, इसहाक खान (दूरदर्शन), अरुण कुमार पासवान (आकाशवाणी), प्रेम कुमार शर्मा सहित नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली के साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button