आगराउत्तर प्रदेश

मेले के अवसर पर युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों का पुष्पमालाएं पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया

आगरा। खंदौली क्षेत्र के ग्राम उजरई कलां में आयोजित वार्षिक मेले के अवसर पर युवा शक्ति फाउंडेशन (मनीष) संस्था द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के संस्थापक मनीष पंडित के नेतृत्व में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात गांव के वरिष्ठ एवं सम्मानित शिक्षकों का पुष्पमालाएं पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज निर्माण में अहम भूमिका के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने संबोधन में संस्था के संस्थापक मनीष पंडित ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता की राह पर अग्रसर होते हैं। समारोह में चंद्रप्रकाश उपाध्याय, यादवनाथ शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, रामविलास शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, अनिल उपाध्याय, राजवीर पचौरी, अमित उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button