
फिरोजाबाद। टूंडला रेलवे बॉर्ड द्वारा रनिंग स्टॉफ के किलोमीटर अलॉउंस 25 प्रतिशत के बजाय 14.3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने से नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लांयज संघ ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान महामंत्री आरपी सिंह के दिशा निर्देश पर टूंडला गार्ड ड्राइवर लॉबी पर साहयक महामंत्री वीके गौतम के नेतृत्व मे टूंडला लॉबी पर 25 प्रतिशत की बजाय मात्र 14.3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
साहयक महामंत्री वीके गौतम ने बताया कि ज़ब तक रनिंग स्टॉफ को पूरा, बड़ा हुआ 25 प्रतिशत माइलेज नहीं बढ़ाया जायगा। तब तक एनसीआरएमयू आंदोलन करती रहेगी। शाखा सचिव सचिन मिश्रा ने कहा कि आंदोलन तो शुरुआत है यदि रेलवे बोर्ड ने रनिंग स्टाफ का पूरा 25 प्रतिशत माइलेज नहीं बढ़ाया तो आंदोलन और तेज होगा, और रेल का चक्का जाम होगा। विरोध प्रदर्शन करने वालो में मंडल उपाध्यक्ष मनीष मीणा, शाखा सचिव सचिन मिश्रा, सोहन देव, राजेंद्र मीणा, राहुल मीणा, सतपाल, अजय कुमार, नासरुद्दीन, राज प्रताप, सचिन यादव, लोकेश मीणा, योगेंद्र कुमार, राजकुमार, धीरज दुवे, सुमीर मीणा, कुलदीप मिश्रा, राजकुमार, मान सिंह मीणा, हेमराज मीणा, धर्म सिंह यादव, चन्दन, एके पांडेय, प्रदीप, अभिषेक, विष्णु, किशन पाल, कुलदीप, सुमन, शिवम्, अनुराग, प्रभाकर आदि मौजूद रहे।



