आगराउत्तर प्रदेश

पोइया पांटून पुल पर पुलिस की तैनाती जरुरी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम सिंह जुरेल

डीके श्रीवास्तव

आगरा। आगरा में यमुना नदी पर स्थित पोइया पांटून पुल (पीपा पुल), जो पोइया घाट को दयालबाग से जोड़ता है, खंदौली, हाथरस और अलीगढ़ के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है, जिससे लगभग किमी की दूरी घटकर केवल किमी रह गई है। यह एक अस्थायी पुल है, जो मुख्य रूप से हल्के वाहनों के लिए है और 5 टन तक का भार उठा सकता है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम सिंह जुरेल ने बताया की पोइया घाट पर बने पीपा पुल पर पुलिस की मौजूदगी ज़रूरी है इससे भीड़ प्रबंधन, यातायात को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। बिना पुलिस सुरक्षा या उचित प्रबंधन के, पांटून पुल पर परिचालन जोखिम भरा हो सकता है। छोटे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्ग व्यक्तियों को पांटुन पुल पर आवाजाही करने में बेहद सावधान रहना पड़ता है। कभी-कभी क्या होता है की पुल पर दोनों तरफ से वाहन गुजरते है तब कुछ वाहन स्वामी वहीं खड़े होकर अड़ जाते है जिससे यातायात बाधित हो जाती है। पांटून पुल इस प्रकार की घटनाएं बार-बार होती हैं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुल पर पुलिस की तैनाती बहुत ही ज़रूरी है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button