एंबुलेंस की बेहतर सेवा देने वाले हुए सम्मानित

आगरा। आज ई एम टी दिवस पर 102, 108 एंबुलेंस के बेहतर कार्य करने वाली ई एमटी को जिला अधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याणआगरा मंडल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ अरुण श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,
यह सम्मान पिछले एक वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दिया गया। इस पहल का उद्देश्य अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करना है। जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा अपनी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जानी जाती है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में इन सेवाओं का 24 घंटे निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है।बताया कि चयनित कर्मियों ने न केवल समय पर अपनी सेवाएं दीं, बल्कि अन्य कार्यों में भी सराहनीय योगदान दिया।
प्रशस्ति पत्र पाने वाली में एंबुलेंस के निम्न कार्मिक थे-



