आगराउत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर जाट समाज ने लिया संकल्प, केंद्रीय जाट आरक्षण अंतिम लड़ाई मानकर लड़ी जाएगी: प्रताप चौधरी प्रदेश अध्यक्ष

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने आज अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर भगवती गार्डन बमरौली रोड पर वृहद कार्यक्रम आयोजित कर देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले पूर्वजों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
किसानों की खुशहाली का बैसाखी पर्व है आज ही जलियांवाला हत्याकांड हुआ जिसमें अनेक समाज के लोग शहीद हुए। देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों सम्राट पोरस पुरु‌ , सम्राट कनिष्क कुशन, सम्राट अनंगपाल तोमर, हरि सिंह नलवा, महाराजा सूरजमल, वीर गोकुला जाट, राम की चाहर, राजाराम जाट, महाराजा रणजीत सिंह पंजाब एवं महान त्यागी राजा महेंद्र प्रताप आदि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रताप चौधरी पूर्व विधायक ने कहा केंद्रीय सेवा में जाट आरक्षण की लड़ाई या अंतिम लड़ाई होगी देश के हालात बदल रहे हैं इसलिए नौजवानों की भविष्य के लिए वर्तमान सरकार पर निर्णायक दबाव बनाना होगा उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आरक्षण के लिए संघर्ष करने की अपील की।
जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि यदि 2014 में केंद्रीय सेवाओं में संपूर्ण भारतवर्ष के जाट समाज को दिए गए आरक्षण को केंद्र सरकार की लचर पैरवी के चलते निरस्त नहीं किया गया होता तो आज केंद्रीय सेवाओं में हजारों लाखों नौजवान रोजगार पाए गए होते।
प्रदेश प्रदेश मंत्री उपाध्यक्ष चौधरी गोपीचंद, प्रदेश मंत्री राधेश्याम मुखिया , मंडल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, कृपालु किंकर महाराज और उदयवीर सिंह वी ओ ने संयुक्त रूप से कहा की 11 साल से केंद्र सरकार आरक्षण बहाली का अपना वायदा नहीं निभा रही है यदि सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया तो जाट समाज वोट देने पर विचार करेगा।
युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश इंदौलिया, जिला संयोजक देवेंद्र चार पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी नए संयुक्त रूप से आरक्षण की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ने की बात कही।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर,महानगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह, महामंत्री श्रीमती सरोज चाहर एवं श्रीमतीलक्ष्मी देवी ने आरक्षण की लड़ाई को कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बयो वृद्ध प्रहलाद सिंह चाहर बाबूजी ने की संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर एवं अनिल चाहर ने संयुक्त रूप से किया। विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रताप सिंह चाहर, अजीत चाहर प्रधान, बॉबी प्रधान, गौरव चौधरी प्रधान, विजयपाल सिंह प्रधान सुभाष चाहर प्रधान, कीर्ति प्रधान, जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर प्रमेंद्र फौजदार, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा व चौ नवल सिंह, लोकेंद्र चौधरी भारत सिंह कुंतल, सुभाष रावत, ज्ञानेंद्र मुखिया, रणधीर सिंह काका, कैप्टन तेजवीर सिंह, डॉ जेपी सिंह, अशोक चाहर, हाकिम सिंह नोहवार, संजय सोलंकी, विवेक चाहर,हरिओम चाहर,खजान सिंह भगौर, आदि ने विचार व्यक्त किये।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button