अंबेडकर जयंती रैली में परशुराम चौक पर अराजक तत्वों के खिलाफ ”जन सहयोग संगठन” ने की सख्त कार्रवाई की मांग

आगरा के आवास विकास स्थित परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती रैली में हुड़दंग व अशांति की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
उधर जन सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा की हमारे आराध्य देव भगवान परशुराम चौक आवास विकास आगरा को खंडित करते हुए जूते पहनकर हमारे आराध्य के छत्र पर नीले झंडे लगाकर उनको अम्बेडकर से नीचे साबित करने का घृडित कार्य किया तथा वहां लगे सी सी टीवी कैमरों को तोड़ने का काम किया है जो भगवान परशुराम जी ही नहीं सनातन का अपमान है अगर आगरा कमिश्नर दीपक जी ने अगर इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी खुद आगरा प्रशासन की होगी।



