आगराउत्तर प्रदेशस्वास्थ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर किया नमन

डीके श्रीवास्तव

आगरा। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्जित कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनको नमन किया

डॉक्टर उपेंद्र कुमार जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बाबा साहब के द्वारा अपने जीवन में किए गए संघर्षो को याद किया,

श्री अनिल सत्संगी उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बाबा साहब ने न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक और आर्थिक जीवन के सभी पहलुओं पर अपने दर्शन को रखा और संविधान में उन सभी बिन्दुओ का समावेश किया

डॉ नंदन सिंह उपमुख्यचिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब द्वारा बताए गए आदर्श का पालन करना चाहिए

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित रावत ने कहा कि भारत की बड़े संस्थानों रिजर्व बैंक,हीराकुंड बांध अन्य जैसी जितनी बड़ी संस्थाएं खुली सब में बाबा साहब का योगदान रहा

अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भारत के समावेशी विकास के समर्थक थे और एक युग दृष्टा,भविष्य दृष्टा थे जिन्होंने भारत के समक्ष उत्पन्न होने वाली भविष्य की समस्याओं को संविधान में समावेश किया जिससे कि भारत आने वाली समस्याओं का सामना कर सके,

कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज जायसवाल ने बाबा साहब के जीवन परिचय तथा उनके जीवन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के डॉ सुशील कुमार,डाऋषि गोपाल, डॉ मुकेश चौधरी श्री कुलदीप भारद्वाज जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन,एचएम श्री एसपी सत्संगी,श्री राजेंद्र सिंह श्री आरसी चौधरी अपर शोध अधिकारी, श्री अजीत सिंह स्टेनो, श्री सुभाष चौधरीश्री दीपक श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button