आगराउत्तर प्रदेश

जाट और गुर्जर समाज से माफी मांगें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी

आगरा। किसान नेता स्व महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या के अवसर पर दि 14-मई को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित “एक शाम किसान- मसीहा के नाम” कार्यक्रम में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा “जाट एवं गुर्जर समाज” की महिलाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी पर अखिल भारतीय जाट महासभा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है।
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार (पूर्व पार्षद), महामंत्री भारत सिंह कुंतल , महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर, महामंत्री श्रीमती सरोज चाहर, महानगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह व श्रीमती निशा सिंह चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा है श्री राजकुमार भाटी आए दिन चर्चाओं में रहने के लिए किसी न किसी समाज पर अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी करते रहते हैं और यह उनकी विवेक हीनता का परिचय है। जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा है कि जाट गुर्जर महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणी ना काबिले बर्दाश्त है और श्री राजकुमार भाटी को जाट एवं गुर्जर समाज से माफी मांगनी चाहिए।
जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से अपील की है कि वह ऐसे राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो आए दिन सुर्खियों में रहने के लिए विभिन्न समाजों एवं महिलाओं को अपने सूक्ष्म ज्ञान के कारण अपमानित करते रहते हैं।
जाट महासभा के नेताओं ने श्री भाटी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने अपने अशोभनीय बयान पर शीघ्र ही जाट गुर्जर समाज से माफी नहीं मांगी तो उनका विरोध किया जाएगा।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button