उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद
तेज आंधी में 300 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ व बिजली के खंभे-तार टूटकर गिरे
मयंक सिंह

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत टूंडला खाम नगलारति में बीती रात्रि आये तेज आंधी, पानी से लगभग 300 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ धराशाही हो गया। वहीं बिजली के खंभे व तार टूट गये। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुवीर भाईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात्रि तेज आंधी, पानी आने से नगलारति में 300 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ भर भरा कर गिर पड़ा वहीं बिजली के खंभे एवं तार टूट गये। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। इस दौरान ग्रामीणों पेड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा कई स्थानों पर छतों पर रखें गमले, टीनशेड तेज आंधी अंधड़ में उड़ गये।



