आगराउत्तर प्रदेश

पुण्यतिथि पर चौ चरण सिंह जी का भावपूर्ण स्मरण, समृद्ध गांव और सशक्त किसान के संकल्प को समर्पित रहा चौधरी चरण सिंह का जीवन

आगरा। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी का आज दीवानी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल परो श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा हवन में आहुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय लोकदल महानगर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में हवन कर माल्यर्पण किया गया । और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। अनेक सामाजिक संगठनों अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि
चौधरी साहब का सम्पूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि समृद्ध गांव और सशक्त किसान के संकल्प को उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर मालती चौधरी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाते हुए गांव की खुशहाली और किसान की समृद्धि को राष्ट्र निर्माण का आधार माना।
वरिष्ठ समाजसेवी व अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट व पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओपी वर्मा ने कहा कि
उनके विचार, संघर्ष और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संचालन ब्रज क्षेत्र महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रालोद के प्रदेश महासचिव महेश जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतवीर रावत व संजीव शर्मा ब्रजक्षेत्र महासचिव रामजीलाल बघेल जिला अध्यक्ष चौधरी बाबूलाल प्रधान, युवा लोक दल के महानगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, युवा लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष मयंक खिरवार व संजय फौजदार, समाजसेवी आलोक चौधरी व अरविंद चाहर, जिला उपाध्यक्ष यशेंद्र आर्य, महानगर उपाध्यक्ष निर्मल मथुरिया, महामंत्री गणेश लाल तोमर, अजय वर्मा, चेतन वर्मा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ प्रदीप भट्टाचार्य व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, सत्यपाल सिंह, सुनील राजपूत, शेर सिंह, केदार सिंह परमार, जाट महासभा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर, श्रीमती लक्ष्मी सिंह , श्रीमती किरण देवी, श्रीमती रेखा यादव,अन्नु पहलवान, जसवीर चाहर,दिनेश खिरवार,अभिषेक खिरवार, अमन बघेल, बजाज खान, अजय भदावर भूपेन्द्र चौधरी, योगेश कुमार, लव कुमार ठाकुर, मनोज बाल्मीकि आदि थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button