उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

अमृत भारत योजना के अंतर्गत टूंडला स्टेशन पर चल रहा है रंगाई पुताई का कार्य

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन टूंडला प्लेटफार्म सात टिकट घर पर रंगाई पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा रेलयात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे है। जनसम्पर्क अधिकारी प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन टूंडला पर रेलयात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेल प्रशासन अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य कराया जा रहा है। टूंडला रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म सात पर रंगाई पुताई का कार्य तेज गति से पेंटरों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलयात्रियों स्टेशन के अलावा ट्रेनों में भी बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। विकास कार्यो से आने वाले समय में रेलयात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए रेल प्रशासन विकास कार्यो की गंगा बहा रहा है। वहीं समय समय पर प्रयागराज एवं अन्य स्थानों से अधिकारीगण चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा एवं निरीक्षण करते रहते है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button