आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में तालाब में फंसा नंदी, गौ सेवको ने जेसीबी की मदद से निकाला

डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली में नंदी फंस गया सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। यह घटना मानवता और पशु प्रेम का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी। भीषण गर्मी में एक प्यासा नंदी खंड विकास कार्यालय में बने तालाब पर पानी पीने पहुंचा। तालाब में तारबंदी व बाउंड्री न होने के कारण नंदी उसमें बुरी तरह फंस गया। काफी देर तक बाहर निकलने का प्रयास करने के बावजूद जब वह सफल नहीं हो पाया, तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता गिर्राज सिंह नौहवार गौ सेवको को दी। सूचना मिलते ही गौ सेवको ने तुरंत अपने साथियों से संपर्क किया। वे बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। भीषण गर्मी के बावजूद, उन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाला। नंदी को तालाब से बाहर निकालने के बाद उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही, उसे हरा चारा और पानी भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उसकी हालत में सुधार आया।

इस दौरान गिर्राज सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के इस मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था करें और संकट में फंसे जानवरों की यथासंभव मदद करें।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button