आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली ब्लॉक मे ‘एक पेड़ मां के नाम’ गूंजी पर्यावरण संरक्षण की अलख, 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे शुक्रवार को खंदौली ब्लॉक कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया , इस दिन ब्लॉक परिसर मे 101 पौधे रोपित किए गए , ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज की महती आवश्यकता है , उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि यह हमारी माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का भी एक अनूठा माध्यम है , ब्लॉक स्तर पर 27,000 पौधे लगाने का लक्ष्य

प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे ब्लॉक स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है , इस दिन ब्लॉक क्षेत्र में कुल 27,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, सहायक विकास अधिकारी सुभाष झा, प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार, बीपीएम कयामुद्दीन, अवर अभियंता राजेश कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. ओम बाबू बाथम और जेई (लघु सिंचाई) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे , कार्यक्रम के सफल संचालन मे संयोजक सचिव वीरेंद्र सिंह एवं गौरव पाठक की मुख्य भूमिका रही , सचिव अमित रावत, लाइका कुमारी, संजय सिंह, कौशलेन्द्र यादव, रूपेंद्र चाहर, यशवंत कुमार, यशवेंद्र कुमार और हेमलता सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि न केवल पौधे लगाए जाएंगे, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाई जाएगी।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button