आगराउत्तर प्रदेशशिक्षा

यूटा आगरा जिला टीम ने नवागत BSA से की शिष्टाचार मुलाकात, शिक्षकों के हितों पर चर्चा, BSA ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

आगरा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) आगरा जिला इकाई की टीम ने आज राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वन्दना शिवराज सिकरवार के नेतृत्व में जनपद आगरा के नवागत BSA श्री राकेश सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात की एवं उन्हें सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान जनपद आगरा के शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनकी समस्याओं तथा हितों पर विस्तृत चर्चा की गई। BSA महोदय ने शिक्षकों के कल्याण एवं हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वन्दना शिवराज सिकरवार, जिला संयोजक दिनेश चाहर, जिलाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी, जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार कुशवाह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह गुर्जर एवं भूपेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री नृपेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, जिला प्रचार मंत्री रेखा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष बाह आकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष एत्मादपुर रवि सिंघल, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार जयंत एवं ब्लॉक संगठन मंत्री राजीव गर्ग उपस्थित रहे।

यूटा आगरा जिला टीम ने इस मुलाकात को बेहद सार्थक बताया और उम्मीद जताई कि नवागत BSA महोदय के सहयोग से जनपद के शिक्षकों के हितों को नई मजबूती मिलेगी।

यूटा परिवार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button