दिगंबर जैन परिषद के तत्वाधान मे ससंघ की धर्म सभा का शुभारंभ

आगरा। आज आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वाधान मे आचार्य श्री शान्ति सभागार एम.डी. जैन, हरिपर्वत आगरा पर आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं 57 वर्षीय संयम साधना से साधित, प.पू. सिद्धांत रत्न, भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ की धर्म सभा का शुभारंभ आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रजलन किया गया l
आर्यिका विज्ञमति माताजी ने धर्म सभा को सम्भोधित करते हुए कहा एक बालक ने गुरुदेव से प्रसन्न किया मंदिर जाने और उस पत्थर की मूर्ति के रोज दर्शन करने से क्या होगा गुरुदेव ने बालक से कहा कि तुम पढ़ते हो बालक ने कहा हां मैं पढ़ता हूं मैं साइंस का स्टूडेंट हूं तो गुरुदेव ने कहा बताओ एक लोहे के टुकड़े को तुम चुंबक कैसे बनाओगे? उस बच्चे ने फटाक से उत्तर दिया कि अरे गुरुदेव इसमें कौन सी बड़ी बात है? मैं अपने लैब में जाऊंगा उस लोहे के टुकड़े को जाकर के चुम्बक से बार-बार स्पर्श कराऊंगा, बार-बार स्पर्श कराऊंगा, बार-बार स्पर्श कराते-कराते वो लोहे का टुकड़ा भी चुम्बक बन जाएगा। तो गुरुदेव बोले बस बेटा, जब हम बार-बार वीतरागता के दर्शन करेंगे, बार-बार वीतराग प्रतिमा के सामने खड़े होकर के स्तुति करेंगे, पूजा पाठ करेंगे तो एक-एक दिन आपका आत्मा भी जो अनादि काल से कर्म किट्ट कालिमा से लथपथ हो रहा है, ये शुद्ध पद को प्राप्त हो जाएगा। मित्रों, मंदिर आना बड़ी बात नहीं है, मंदिर से घर जाना बहुत बड़ी बात है। धर्म सभा का संचालन महामंत्री मनीष जैन द्वारा किया गया
धर्म सभा में मुख्य रूप से आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री मनीष कुमार जैन, उपमंत्री विमल जैन, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, सुशील जैन, अविनाश जैन, चक्रेश जैन,सचिन जैन, पंकज जैन, श्रीमती उषा जैन,मार्सनस श्रीमती कांता जैन,मीडिया प्रभारी राहुल जैन सकल जैन समाज मौजूद था l मीडिया प्रभारी राहुल जैन के अनुसार दिनांक 6 जून 2026 को प्रातः 8:15 बजे से मुनि संघ एवं आर्यिका की मंगल प्रवचन आचार्य शांतिसागर सभागार, हरिपर्वत आगरा में होंगे l



