आगराउत्तर प्रदेश

ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी पकड़ा

आगरा।थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़खानी की गयी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी को पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री भतीजे व भतीजी के साथ शुक्रवार रात आठ बजे करीब गांव से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। गांव में रिश्तेदारी में रह रहे संस्कार, मलिक पुत्र दिनेश निवासी मुटावई उससे छेड़छाड़ करने लगे। पिता की तहरीर के आधार पर संस्कार, मलिक और बृजेश के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को आरोपी संस्कार को पकड़ लिया गया। अन्य के यहां दबिश दी जा रही है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button