यमुना एक्सप्रेसवे कुबेरपुर के पास हुआ भीषण हादसा
आगरा। खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बस आपस में बहुत बुरी तरह टकरा गईं। एक बस दिल्ली से बिधूना, तो वहीं दूसरी बस दिल्ली से बनारस की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद बहुत ज्यादा चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भी पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए तुंरत सीएचसी एत्मादपुर भेज गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात तीन बजे ये सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों डबल डेकर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। हादसे में 15 यात्री घायल भी हुए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे किलो मीटर 160 पर हुए इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुंरत ही उपचार के लिए सीएचसी एत्मादपुर भेज गया। तीन यात्रियों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद क्षतिग्रस्त बसों को हाईवे से किनारे कराने के बाद यातायात भी सुचारू कराया गया है।