उत्तर प्रदेशलखनऊ

संकल्प से सिद्ध हुई थी नर्मदा परियोजना

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती है। वह कर्म कौशल का महत्व रेखांकित करती है। उन्होंने गुजरात की नर्मदा परियोजना की पूर्णता का उदाहरण दिया। बताया कि उन्होंने राजस्व मंत्री तथा बाद में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए नर्मदा परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्य अत्यंत कम समय में पूर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह कार्य अनेक चुनौतियों एवं जटिलताओं के बावजूद सुदृढ़ योजना, समन्वय एवं प्रशासनिक दक्षता के बल पर संभव हो पाया। जिसके माध्यम से लंबे समय से जल संकट झेल रहे कच्छ के सूखा प्रभावित क्षेत्रों को नर्मदा का जल उपलब्ध कराया गया। यह परियोजना वर्ष 1960 में प्रारंभ हुई थी और विभिन्न बाधाओं एवं संघर्षों के कारण वर्ष 2010 में पूर्ण हो सकी। किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए तथा न्यूनतम व्यवधान के साथ पूर्ण किया गया, जो कुशल प्रशासन एवं संवेदनशील दृष्टिकोण का उदाहरण है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर निष्ठा एवं परिश्रम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button