
आगरा। खंदौली क्षेत्र के गाँव नेकपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई, जिसके शव को पूरे सम्मान के साथ दफना दिया गया।
गौर हो कि गिर्राज सिंह नौहवार रोज की तरह अपने खेत पर जा रहे थे तभी उन्होंने झाड़ियों में मोर को देखा वो वहाँ बुरी तरह फंस रहा था उसको निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली उन्होंने तुरंत 112 पर फोन किया और पुलिस आ गयी। लेकिन तब तक मोर ने दम तोड़ दिया और उसके बाद पुलिस ने मोर को सम्मान के साथ दफना दिया।



