राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, भगवा ध्वज के सामने किया समर्पण
आदित्य श्रीवास्तव

आगरा। उत्तर प्रदेश सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ R S S श्री गुरु पूजन कार्यक्रम सफलता से सम्पन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने गुरु पूजन कर अपना समर्पण व्यक्त किया। समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें अखिलेश चौहान, माताजी ग्रुप के चेयरमैन सुनील शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश रावत मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर महामंत्री सौरभ नंबरदार मंडल मंत्री सोनू चौधरी,पूर्व महामंत्री राहुल जैन, मंडल मंत्री मोहन दीक्षित, रोहित श्रीवास्तव उत्तर विधानसभा सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगरा दिनेश नोहवार, इंजी. चौधरी चंद्रवीर सिंह, चौधरी बनी सिंह,डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ आशीष श्रीवास्तव, हिरदेश शर्मा, हरवीर चौधरी, सोनवीर सिंह डैनी, विक्की रावत ,ओम रावत ,पंकज अग्रवाल, अजीत कुलश्रेष्ठ, दिनेश चौधरी हरिओम चौधरी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर काम कर रहा है। भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।