आगराउत्तर प्रदेशशिक्षा

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया प्लास्टिक कचरे का सफाया

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सराहनीय कदम

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी), आगरा के विज्ञान संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर तथा आसपास के कार्यस्थल क्षेत्र से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाया।

यह अभियान एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार एवं श्री मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में क्लास के दौरान संचालित किया गया। स्वयंसेवकों ने अपने हाथों से प्लास्टिक के थैले, रैपर्स, बोतल, थैले हटाए और पूरे जोश और उत्साह के साथ सफाई कार्य में भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था। स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने और पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान देने का एक अच्छा संदेश दिया।

इस अवसर पर विज्ञान संकाय के डॉ. रंजीत कुमार ने स्वयंसेवकों से कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवन शैली का हिस्सा बननी चाहिए और विकसित भारत का सपना साकार होनी चाहिए।” वहीं श्री मुकेश कुमार ने स्वयंसेवकों के उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button