image

भाजपा नेत्री ने ब्रज के मंत्री पर लगाया रेप का आरोप

आगरा

संत कबीर नगर की भाजपा पदाधिकारी ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला नेत्री ने पुलिस में शिकायत से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा उनका परिवार है। परिवार ही न्याय करेगा। उधर, मंत्री ने कहा है कि यह पूरा मामला सौ फीसदी मनगढ़ंत और असत्य है।

महिला नेत्री ने पार्टी नेतृत्व को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में वह प्रदेश सरकार के एक मंत्री से मिलने लखनऊ पहुंची। मंत्री ने रास्ते में छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद सम्मान भोज में चलने के बहाने एक मकान में ले गए, जहां भोजन के बाद अचानक सिर में दर्द होने लगा। आरोप है कि इसके बाद मंत्री करीब आ गए और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर कहा कि राजनीति में यह सब चलता है, कैसे आगे बढ़ोगी। महिला नेत्री ने कहा कि वह अचेत हो गई और मंत्री ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है इसके बाद लगातार धमकी भी दी गई। शिकायत करने में देरी के सवाल पर महिला नेत्री ने कहा कि वह पति की बीमारी के कारण परेशान थी, इस कारण शिकायत नहीं कर सकी लेकिन तभी से इसके दुख में जी रही थी। अब अपने परिवार से इसकी गुहार लगाई है। मुझे विश्वास है कि पार्टी नेतृत्व न्याय करेगा।

Post Views : 452

यह भी पढ़ें

Breaking News!!