हरी वसुंधरा सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांग को गर्म कंबल वितरित किए गए, शीतलहर के बीच मिली राहत
डीके श्रीवास्तव

आगरा। शीतलहर और गिरते तापमान के बीच,हरी वसुंधरा सेवा संस्थान की तरफ से दिव्यांग, वृद्ध और गरीब व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया। इस पहल से लाभार्थियों को ठंड से राहत मिली।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि अपने आसपास हमेशा सफाई रखें और हरियाली बनाए रखें एक पौधा वसुंधरा के नाम सभी हर महीने लगाए संस्था के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने हरी वसुंधरा सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उन्हें सर्द रातों में काफी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।
इस प्रोग्राम में उसे समय उपस्थित रहे वंदना दीक्षित, निशी शर्मा ,डॉक्टर अलका मिश्रा ,अंजना असीजा, आशुतोष पाठक, कोहिनूर, डॉक्टर कृष्णकांत,शिवेंद्र वर्मा, सतीश गहलोत,अखंड प्रताप मौजूद रहे।



