आगराउत्तर प्रदेश

किसान दिवस के रूप में मनाई गई चौ चरण सिंह जयंती, 101 किसानों एवं वृद्ध जनों को दिया गया सम्मान

आगरा। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 123 वीं जयंती आज लखनपुर शास्त्रीपुरम के मानसिंह पैलेस मैरिज होम में जोर-जोर से मनाई गई सबसे पहले गणमान्य जनों और वृद्ध किसानों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। और तमाम वृद्ध जनों एवं गणमान्य जनों ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के बारे में अनेक संस्मरण सुनाए।
लगातार 25 वर्षों से सम्मान समारोह और चौधरी चरण सिंह जयंती का कार्यक्रम पूर्व ब्लाक प्रमुख बिचपुरी चौधरी मानसिंह एवं उनके पुत्र लखन चौधरी करते आ रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख मानसिक व लखन चौधरी ने 101 वृद्ध जनों किसानों, समाजसेवियों, प्रधानों, पूर्व प्रधानों को चौधरी चरण सिंह का चित्र, माला पहनाकर व शाल भेंट कर सम्मानित किया। वह सब को भोजन कराया। इस अवसर पर चौधरी मानसिंह व लखन चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वयोवृद्ध श्री जितेन्द्र सिंह सुनारी ने किसान दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की व संचालन अखिल भारतीय जाट महासभा के महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर ने किया। 11 वृद्ध किसानों को कंबल से सम्मानित किया गया।
मंच पर, अतर सिंह मुखिया, ओपी वर्मा , मोहन सिंह मुखिया, वीरेंद्र सिंह चाहर, श्यामवीर पूनिया, सुरेंद्र सिंह वर्मा , अशोक शर्मा , समुद्र सिंह छोकर ,नानक चंद वर्मा थे , कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर , राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, वीरपाल प्रधान, राजवीर प्रधान, रामगोपाल चाहर, डॉ लाखन सिंह छोकर, अतर सिंह मुखिया, संतोष चौधरी , कृष्णवीर प्रधान, भीष्म पाल चौधरी , गुड्डू चौधरी पूर्व प्रधान सहारा, बॉबी चौधरी प्रधान, राहुल प्रधान, रघुवीर प्रधान, रामवीर प्रधान, कीरता प्रधान, महावीर प्रधान, भूपेंद्र राणा, जयप्रकाश चाहर गजेंद्र नरवार , निर्मल चाहर गुलवीर चौधरी , नवल चौधरी, संचालन वीरेंद्र सिंह छोकर जी ने किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button