दीवानी चौराहे पर चौ चरण सिंह का भावपूर्ण स्मरण हवन एवं विचार गोष्ठी हुई

आगरा। गत वर्षो की तरह इस बार भी किसान मसीहा भारत रत्न स्व चौ चरण सिंह जी की 123 वीं जन्म जयंती पर मुख्य कार्यक्रम दीवानी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय लोकदल विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अधिवक्ता गणों द्वारा जोर-जोर से किया गया।
राष्ट्रीय लोक दल महानगर के तत्वाधान में माल्यार्पण के बाद हवन यज्ञ किया गया एवं विचार गोष्ठी भी संपन्न हुई इस अवसर पर स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए भक्तों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय चौधरी साहब ने अपना संपूर्ण जीवन किसान ,गांव,गरीब के लिए अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर ही चलकर देश को समृद्ध किया जा सकता है बड़ी संख्या में लोगों ने हवन यज्ञ में भाग लेकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए।
हवन यज्ञ महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कराया इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय कप्तान सिंह चाहर व नरेन्द्र बघेल ने कहा कि स्व चौ चरण सिंह महामानव थे और उनके बताएं रास्ते पर चलकर ही देश को समृद्ध बनाया जा सकता है।
वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया एवं लोचन चौधरी ने कहा की चौधरी चरण सिंह स्वयं में ही रत्न थे।
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश बघेल एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरविंद पाल ने कहा कि चौधरी साहब ने दबे और पिछड़ों को आवाज दी।
हवन,माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी गोपीचंद जयपाल खिरवार, सुरेंद्र रावत,संजय फौजदार, संजय फौजदार, बाबूलाल प्रधान, अरविंद चाहर, बच्चू सिंह भगौर ,वीर फौजदार, युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष मयंक कारवार महानगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह, हरि सिंह बघेल, रामजीलाल बघेल, संजीव शर्मा, आलोक चौधरी अमरदीप गर्ग देवेंद्र चौधरी, जसवीर चाहर ,नितीश भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह, राहुल जूरैल, हरिओम चौधरी, गणेश तोमर, सोनू वर्मा, दिलीप जैन आदि थे।




