एबीवीपी के 66वें प्रांत अधिवेशन में आकाश शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, बने प्रान्त सहसंयोजक एसएफडी

हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपनी प्रबल छवि और संगठनात्मक शक्ति का एक और परचम लहराया है। संगठन का 66वां प्रांत अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक बदायूं में आयोजित किया गया, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में हाथरस के जिला मीडिया संयोजक आकाश शर्मा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एबीवीपी के प्रांत सहसंयोजक (एसएफडी) के रूप में मनोनीत किया गया है। इस नवीन दायित्व की औपचारिक घोषणा एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सौरभ सैंगर ने अधिवेशन के दौरान की। इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आगामी रणनीति पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि ब्रज प्रांत के तहत 18 जिले आते हैं।
आकाश शर्मा संगठन में अपने कर्मठ कार्य और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2017 से एबीवीपी से जुड़े शर्मा ने अब तक नगर कार्यकारिणी सदस्य, नगर मंत्री और नगर सह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी इस नियुक्ति से एबीवीपी कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर दौड़ गई। आकाश शर्मा के समर्थकों ने हाथरस आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।



