उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा की आत्मा थे कल्याण सिंह : डा दिनेश शर्मा

डॉ मुरली मनोहर जोशी न केवल भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुरुष है

लखनऊ । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डा दिनेश शर्मा ने राम जन्म भूमि आन्दोलन के नायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनकी जयंती तथा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी जी के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दोनों सब पुरुष भाजपा की आत्मा है।इनके रग रग में भाजपा और कमल रहा है।आप दोनों संघ के विचारों से सराबोर भाजपा की रीति-नीत, सिद्धांत के ज्वलंत उदाहरण है।
श्री राम जन्म भूमि आन्दोलन तथा लाल चौक कश्मीर में झंडा रोहन कार्यक्रम के लिए एकता यात्रा में नेताओं की भूमिका को अहम बताते हुए सांसद ने कहा कि बाबू कल्याण जी ने प्रभु राम के मंदिर के लिए सीएम की कुर्सी तक छोड दी और ढांचा गिरने की पूरी जिम्मेदारी ली थी। वही डॉ मुरली मनोहर जोशी जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद कश्मीर में प्रवेश कर लाल चौक में झंडा फहराने के लिए एकता यात्रा के द्वारा पूरे देश को जोड़ने का काम किया है।
उनकी राजनैतिक कुशलता का वर्णन करते हुए बताया कि प्रदेश की हर सीट का चुनावी समीकरण कल्याण सिंह जी की टिप्स पर रहता था। वे राम प्रकाश गुप्त को अपना बडा भाई मानते थे तो डॉ मुरली मनोहर जोशी एवं कलराज मिश्र को संगठन का पर्याय कहते थे। उन्होंने कभी भी पक्षपात नहीं किया और टिकट वितरण में भी पार्टी प्रथम रखते थे।
डा शर्मा ने कहा कि डॉ मुरली मनोहर जोशी जी एवं बाबूजी भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। वे जनता के दिल में बसते थे इसलिए ही कई बार जन प्रतिनिधि बने थे। दोनों नेताओं को हर जाति और हर धर्म का समर्थन प्राप्त था। कल्याण सिंह जी में सरदार पटेल की छवि दिखती थी। तो डॉक्टर मुरली बना जोशी ज्ञान का भंडार है कल्याण सिंह जी दृढता आडवानी जी जैसी तो डॉ जोशी जी का विषय प्रस्तुति और कार्यों की समझ अटल जी की तरह है। ये ऐसे राजनेता रहे है जिनका पक्ष और विपक्ष दोनो ही लोहा मानते थे। कल्याण सिंह जी कुशल प्रशासक थे और ऐसे लोग सौभाग्यशाली है जिन्होने उनके साथ कार्य किया ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button