आगराउत्तर प्रदेशशिक्षा

डी.ई.आई.,दयालबाग में “गर्भ संस्कार” विषय पर एक संयुक्त शैक्षिक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया

आगरा। दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट (DEI) आगरा के अंतर्गत संचालित DEI होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा “गर्भ संस्कार” विषय पर एक संयुक्त शैक्षिक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मातृ मानसिकता, संतुलित जीवनशैली तथा सकारात्मक संस्कारों के माध्यम से भावी पीढ़ी के समग्र—शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं नैतिक—विकास के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात विद्वान डॉ. बी. एस. जोहरी उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में उन्होंने गर्भ संस्कार के वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक आयामों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. बी. एस. जोहरी की पुस्तक “बीमारियों को कहें ना” का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित DEI के निदेशक प्रो. सी. पट्वर्धन ने भी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पारंपरिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर बल दिया। डॉ. एस. के. सत्संगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा उन्होंने विषय पर प्रकाश डालते हुए गर्भ संस्कार की सामाजिक और मानवीय महत्ता को रेखांकित किया।
विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. गुरदेवी श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने DEI में प्रचलित गर्भ संस्कार को “जीवनशैली” के रूप में निरूपित करते हुए उसके सिद्धांतों, व्यवहारिक पक्षों और दैनिक जीवन में उसके अनुप्रयोग को विस्तार से समझाया।
संगोष्ठी की संयोजक डॉ. प्रीति रस्तोगी रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को महासचिव के रूप में डॉ. दीप्ति शर्मा ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया तथा कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अंकिता ओखरवाल रहीं, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. धनवर्षा झाडे द्वारा किया गया। डॉ. बी. एस. जोहरी का परिचय डॉ. हर्षिता कुलश्रेष्ठ द्वारा तथा डॉ. गुरदेवी श्रीवास्तव का परिचय डॉ. मीनाली त्यागी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष रस्तोगी, डॉ. गोपीचंद गुप्ता, डॉ. अशोक सहाय, प्रो. रूपाली सत्संगी, प्रो. शांतिस्वरूप, डॉ. अंजू भटनागर, डॉ. सुधा सरस्वती, डॉ. आनंद, डॉ. रमेश नरूला, डॉ. आशीमा श्रीवास्तव, गगनदीप, नीलम शर्मा एवं संकाय के अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. आरती सांघी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button