आगराउत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री के बयान पर युवा किसान नेता का कटाक्ष, किसानों की आय को लेकर उठाए सवाल

आगरा। खंदौली कृषि मंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं। इसी क्रम में युवा किसान नेता अंकित जुरैल ने सरकार के इस बयान पर तीखा कटाक्ष किया है। अंकित जुरैल ने कहा कि “सरकार के कागज़ों में भले ही किसानों की आय दोगुनी दिखाई जा रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत में किसान आज भी आर्थिक तंगी और कर्ज़ के बोझ तले दबा हुआ है।”उन्होंने आगे कहा कि आज खेती की लागत लगातार बढ़ रही है—बीज, खाद, डीजल सहित अन्य कृषि संसाधनों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जबकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। युवा किसान नेता ने सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनके लिए ठोस नीतियां बनाई जाएं, ताकि किसानों की आय वास्तव में बढ़ सके और उन्हें आर्थिक मजबूती मिल सके।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button