आगराउत्तर प्रदेशस्वास्थ
सीएचसी बरौली अहीर पर एचपीवी टीकाकरण का हुआ शुभारंभ

आगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरौली अहीर पर सोमवार को एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र सिंह, सतीश यादव (एच.ई.ओ.), संजय शर्मा (चीफ फार्मासिस्ट), सुधा सिंह (आई.ओ.) एवं रेखा नागर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए अवश्य भेजें, ताकि उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।



