देश दुनियां

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

डीके श्रीवास्तव

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज छठवां दिन रहा आयोजन फुल सहाय का पूरा, उसैत अम्बाह जिला मुरैना मैं चल रहा है। कथावाचक परम पूज्यनीय प. श्री प्रदीप मिश्रा जी के मुखारबिंद से सभी ग्रामवासी और आसपास के समस्त क्षेत्रवासी संगीतमय कथा का रसपान ले रहे है।
कथा आयोजक श्री लोकेंद्र सिंह तोमर जी ने छठवें दिन रूक्मणी विवाह के उपलक्ष्य मैं 1500 मेवों से भरपूर समोसो का सभी भक्तजन को वितरण करवाया। इस अवसर पर टीम कोई भूखा ना सोए के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिकरवार भी अपनी टीम और परिवारीजनों के साथ भागवत कथा मैं पहुंचे और व्यास जी, परीक्षित और समस्त कथा आयोजन समिति के लोगों का साफा और पटका और उपहार देकर सभी का सम्मान किया।
और अपने सनातन धर्म के लिए गौरक्षा के लिए समस्त ग्राम वासियों को प्रेरित किया।। समूचा पांडाल जय श्री राम के नारों से गौसेवा के नारों से गूंज उठा।।गांव मैं इस भक्तिरस के लिए लोगों की ऐसी अटूट आस्था दिखी कि बैठने के लिए जगह ही नहीं थी,संगीतमई भागवत कथा का गांव वासियों ने भरपूर आनंद लिया, ऐसी भीषण गर्मी भी लोगों की आस्था को डिगा ना सकी लोगों ने पांडाल मैं बैठकर कथा का भरपूर आनंद लिया, जय श्री राधे कृष्णा और जय श्री राम के उदघोषों से पांडाल गूंज उठा।।भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे जलपान, पंखे, कूलर की उचित व्यवस्था थी।कथा समापन के पश्चात भोजन प्रसादी की भी समुचित व्यवस्था की गई थी,
इस कथा ज्ञान यज्ञ मैं आयोजक श्री लोकेंद्र तोमर जी, महावीर तोमर,रिटायर्ड कमांडेंट श्री दर्शन तोमर जी,सनी तोमर, और टीम कोई भूखा ना सोए के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिकरवार भी सपरिवार शामिल हुए, मुकेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, करु तोमर, छाया, स्वाती, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, कंचन, राधा, फौजी कप्तान सिंह,दीपक सिंह आदि लोग सम्मिलित हुए।।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button