उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने किया इलाहाबाद संग्रहालय में पहली स्पर्शनीय गैलरी का शुभारंभ

बच्चों ने श्री राम मंदिर और सांची स्तूप की आकृतियों को स्पर्श कर उनके स्वरूप को समझा और बताया कि उन्हें ऐसा अनुभव हुआ मानो उन्होंने इन धरोहरों को प्रत्यक्ष देख लिया हो।

राज्यपाल ने कहा कि इन बच्चों को बताएं कि राम मंदिर का निर्माण कैसे हुआ, इसके निर्माण में किन-किन संघर्षों का सामना करना पड़ा, इसका निर्माण क्यों किया गया, इसका ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व क्या है तथा इसमें कितना समय और प्रयास लगा। इससे बच्चों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी।

दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास, ब्रेल आधारित शिक्षण सामग्री एवं समावेशी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर राज्यपाल का विशेष जोर

Share this post to -

Related Articles

Back to top button