सेमरा एवं नहर्रा बिजलीघरों से 20 मई तक रहेगी विद्युत कटौती, नए पोल लगाने का कार्य शुरू

आगरा। खंदौली क्षेत्र के सेमरा एवं नहर्रा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को आगामी 20 मई तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह जानकारी अवर अभियंता सेमरा दया सागर द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि दिनांक 15 मई 2026 शुक्रवार से 33/11 विद्युत उपकेंद्र सेमरा एवं नहर्रा पर BP 2025-26 के अंतर्गत RDSS योजना के तहत 33 केवी सेमरा लाइन पर आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुए बिजली पोलों के स्थान पर नए पोल लगाए जाएंगे। यह कार्य कार्यकारी संस्था द्वारा कराया जा रहा है।
कार्य के चलते आज से 20 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने संबंधित सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य जैसे पानी भरना आदि पहले से कर लें तथा कार्य के दौरान संयम बनाए रखते हुए सहयोग करें।
विभाग के अनुसार यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।



