उत्तर प्रदेशलखनऊ

आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने संबंधी कार्ययोजना बनाएं विश्वविद्यालय

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के संबंध में विश्वविद्यालयों को ठोस कार्ययोजना बनाना चाहिए। जन भवन में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ड्रोन का अधिकतम उपयोग किसानों तक पहुंचाया जाए।

अद्यतन एवं समसामयिक विषयों पर शोध कार्य को बढ़ावा दें।
विश्वविद्यालयों को केवल शिक्षण कार्य तक सीमित न रहकर समाजहित में भी विशेष कार्य करने चाहिए।
बाल गृहों में रह रहे बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु विश्वविद्यालयों को सामाजिक सहभागिता बढ़ानी चाहिए।
विश्वविद्यालयों में ‘मां-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किए जाएं। ऐसे कार्यक्रमों से पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को वृद्धाश्रमों का भ्रमण कराने जैसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button