आगराउत्तर प्रदेशस्वास्थ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज तथा प्राइवेट चिकित्सालय में भी आयोजित हुआ स्वगणना कार्यक्रम

आगरा। भारत सरकार तथा जिला प्रशासन आगरा की तत्वाधान में आज दिनांक 15/5/26को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने स्व गणना कर अपनी आईडी जेनरेट की, जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केदो पर स्व गणना कार्यक्रम आयोजित हुआ ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 986 कार्मिकों ने अपना स्व गणना आईडी जेनरेट किया स्व गणना कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल आगरा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ अरुण श्रीवास्तव द्वारा किया गया, डॉक्टर ऋषि गोपाल नोडल अधिकारी एनएचएम पंकज जा यसवाल स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने कार्मिकों को स्वगणना मे सहयोग किया, इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर एच एफ पी टी सी डॉ अजय ओहरी तथा उनके परिधिगत अधिकारी, कर्मचारी और ए एन एम टी सी की ट्यूटर इंचार्ज डॉ सलोनी तथा ट्रेनी ए एन एम ने भी उपस्थित रहकर स्वगणना किया

Share this post to -

Related Articles

Back to top button