बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वी पुण्यतिथि पर सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने श्रद्धांजलि अर्पित की

आगरा। किसानों का स्वाभिमान तथा सम्मान हमारे सरदार हमारे सरताज हम सबके प्रेरणा स्रोत परम आदरणीय स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 15 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किसान सभा में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया, जल जंगल जमीन पर्यावरण बचाओं तथा इन पर पहला तथा मूल मालिकाना हक वहां के किसानों का तथा वहां स्थानीय निवासियों का है, इसे बचाने के लिए तथा किसानों की तमाम मांगों को लेकर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी द्वारा किए गए ऐतिहासिक आंदोलनों तथा उनके विचार हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है इन्हीं विचारों की ऊर्जा से, हम सब मिलकर किसानों की समस्याओं के खिलाफ लगातार निरंतर मजबूती से लड़ाई लड़ रहे तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि हमारी सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन की तरफ से यही है कि हम उनके विचारों पर खरे उतरे तथा उनको आगे बढ़ाने का काम करें तथा किसान हित में काम करें , परम आदरणीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत साहब की श्रद्धांजलि सभा भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय अनिल तालान जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें दोनों ही संगठनों के सम्मानित कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी एवं सम्मानित किसान सरकारी उपस्थिति रही ।।



