आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में किसान नेता व थाना अध्यक्ष विवाद का हुआ सौहार्दपूर्ण समाधान

डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली में आज भारतीय किसान यूनियन के प्रयासों से गिर्राज सिंह नौहवार एवं थाना अध्यक्ष खंदौली के मध्य उत्पन्न गलतफहमियों का सौहार्दपूर्ण समाधान करा दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई, जिसके बाद सभी मतभेद समाप्त हो गए और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे एवं आपसी विश्वास का संदेश दिया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि मामला किसी व्यक्तिगत टकराव का नहीं था, बल्कि आपसी गलतफहमियों के कारण उत्पन्न हुआ था, जिसे संवाद के माध्यम से दूर कर लिया गया। अब दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद शेष नहीं है।

इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य कुमार के मध्य कलेक्ट्रेट आगरा में वार्ता हुई। भारतीय किसान यूनियन ने पुलिस प्रशासन के सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशील पहल की सराहना की।

यह समाधान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, बीके चौधरी, महानगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, ब्रह्मदेव सिंह, मनीष उपाध्याय, अंकित जुरैल, ओम प्रकाश वर्मा,राज वर्मा,महावीर सिंह, कुलदीप सिंह, रुपेश चौधरी राधा देवी,सत्यवीर सिंह सहित थाना खंदौली का पुलिस बल उपस्थित रहा।

जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सदैव संवाद, भाईचारे और शांतिपूर्ण समाधान की पक्षधर रही है तथा भविष्य में भी किसानों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करती रहेगी।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button