आगराउत्तर प्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

आगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खंदौली में रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा किया गया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए इस अभियान की सफलता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
अभियान के सुचारू संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है ब्लॉक क्षेत्र मे 133 बूथ बनाए गए है। कार्यक्रम के दौरान बीपीएम कयामुद्दीन, तरुण कुमार सहित केंद्र का समस्त स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



