आगराउत्तर प्रदेश
यमुना में डूबते हुए चार युवकों की जान बचाने वाली बेटी का किया सम्मान
![](https://indiasamachar24.com/wp-content/uploads/2024/09/460804596_2959809677503020_7813517420534131755_n-719x470.jpg)
आगरा। पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया के ससुर डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बटेश्वर की बहादुर बेटी मोहिनी को 21 हजार रुपये देकर किया सम्मानित, यमुना में 4 लोगों की जान बचाने पर मिली सराहना। आपको बता दें गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए चार युवक यमुना नदी में डूब गए थे। युवक गहरे पानी में गोता खा रहे थे। उन्हें डूबता देख सामने दुकान पर बैठी 18 साल की मोहिनी ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी थी। मोहिनी ने एक-एककर चारों युवकों की जान बचा ली थी। मोहिनी के साहस की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में की गई।