
आगरा। समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है। धर्मेन्द्र सिंह को पार्टी ने अपना जिला सचिव मनोनित किया है। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने गुरुवार को धर्मेन्द्र को पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया है। धर्मेन्द्र सिंह खंदौली के ग्राम मलूपुर के निवासी है। धर्मेन्द्र सिंह की नियुक्ति पर राज्य सभा सदस्य रामजीलाल सुमन, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर आरोड़ा ने हर्ष व्यक्त किया है। मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति ने धर्मेन्द्र सिंह को जिला सचिव नियुक्त होने पर बधाई दी है।