आगराउत्तर प्रदेश

यूटा करवाएगा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान

आगरा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) आगरा की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक संजय पैलेस में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं विस्तार करना, संगठन को मजबूती प्रदान करना, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने पर चर्च की गई।

बैठक में फ़तेहपुर सीकरी के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह को कर्नाटक के मंगलौर में आयोजित साउथ एशिया मास्टर्स चैंपियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।

जिला संयोजक दिनेश चाहर ने बताया कि यूटा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप यूटा की प्रेरणा से प्रदेश भर में अब तक 200 से अधिक भ्रष्ट, भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा पकड़े जा चुके हैं तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। ।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी ने बताया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें शासन स्तर तक पहुंचाई जाएंगी।

जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार कुशवाह ने बताया कि जनपद से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विभाग के अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला संयोजक दिनेश चाहर, जिलाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी, जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार कुशवाह, डॉ० प्रीति सिंह, भोला सिंह गुर्जर, नृपेंद्र प्रताप सिंह गहलोत, यनीश रावत, मनीष कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, वेद यादवेंद्र, यश प्रताप सिंह, अनिल बघेल, नारायण सिंह परिहार, अजीत सिंह, रेखा चौधरी, रवि सिंघल, राम प्रकाश चौधरी, एवं नरेंद्र सिकरवार मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button