आगराउत्तर प्रदेश

बटेश्वर में लगेगी अटल की 65 फुट ऊंची प्रतिमा

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक स्थली बटेश्वर में उनकी 65 फुट ऊंची प्रतिमा लगेगी। फतेहपुरसीकरी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि बाह विधानसभा क्षेत्र का गांव बटेश्वर पवित्र धार्मिक स्थल है। यह भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव भी है। वहां पर अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा 65 से 70 फुट ऊंची होगी। सांसद चाहर ने बताया कि पिछले वर्ष
उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी जी के पैतृक गांव बटेश्वर में उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित हो। सांसद चाहर ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें पर्यटन और संस्कृति
मंत्रालय का सदस्य बनाया गया था। तब उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से बात कर विशाल प्रतिमा बनाने की मांग की थी। प्रदेश सरकार के मंत्री भी अटल जी की प्रतिमा के लिए सहमति जता चुके हैं। सांसद चाहर ने कहा कि पिछले दिनों बटेश्वर के विकास के लिए उनके प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने 86 करोड़ रुपए स्वीकृत किये थे। सांसद चाहर ने कहा है कि उन्होंने बटेश्वर को पर्यटन नगरी बनाने का देखा जो सपना देखा था वो पूरा हो रहा है। वह बटेश्वर धाम के विकास के लिये संकल्पित हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की वरीयता में भी बटेश्वर है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button