
लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित UPITAX ट्रेड शो के एक इवेंट में शामिल हुए। यहां पीएचडी चैंबर् ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। राज्य सूचना आयुक्त ने यहां विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रेड शो की सराहना की। कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश में औद्योगिकरण का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। निवेश के अनुरूप माहौल बना कर औद्योगिकरण के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते है। इसके साथ ही विकास के अन्य क्षेत्रों का भी महत्व है। समग्र विकास से ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। इस ट्रेड शो पांच सौ से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठान शामिल हुए। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल्स और प्रोसेस्ड फूड उत्पाद शामिल थे। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमि वाला प्रदेश बनाने के लिए काम किया जा रहे है। पहली डिस्प्ले यूनिट चीन से यूपी में आई। आज यूपी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। विभिन्न सेक्टर में तमाम ऐसे कार्य शुरू होने जा रहे हैं जिनसे उत्तर प्रदेश की पहचान को नया आयाम मिलेगा। इसमें चिकित्सा, कानून व्यवस्था, पर्यटन, शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट पर खासा फोकस किया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनेक सुधार किए। इसके अलावा पोर्टल, भूमि की उपलब्धता और आवंटन, कर भुगतान प्रणाली, पारदर्शी सूचनाएं और आन लाइन उपलब्धता, पर्यावरण सुधार, आवश्यक अनुमति का सहजता से मिलना आदि की दिशा में भी कार्य हुए हैं। उद्योग के साथ कृषि भी सरकार की प्राथमिकता में है।