
आगरा। रामबाग चौराहे पर अक्सर आपने देखा होगा की जाम की समस्या बहुत है बृहस्पतिवार की सुबह चौराहे पर ऑटो खड़े कर सवारियां बैठा रहे टेंपो में और जाम भी लगा हुआ है, इसी को देखते हुए जब चौराहे पर नजर दोडा़ई तो होमगार्ड दिखाई दिए रामबाग चौराहे को चलाते हुए। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार ट्रैफिक पुलिस कहां गई जो रामबाग चौराहे को होमगार्ड के हवाले छोड़ दिया क्या चौराहे को इसी तरह चलाते हैं सरकारी सैलरी लेने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी। जब होमगार्ड से जानकारी ली गई तो बताया कि भैया हम तो ऑटो टेंपो को चौराहे से दूर भगाते हैं लेकिन ऑटो चालक नहीं मानते और फिर से चौराहे पर खड़ा कर देते हैं एक महिला ऑटो चालक पुल के नीचे आराम से ऑटो खड़ा करके सावरिया बैठा रही थी बीच सड़क पर बड़ा सोचने वाली बात है की ट्रैफिक पुलिस से जरा भी नहीं डरते हैं ओटो चालक आखिरकार ट्रैफिक पुलिस का ऑटो टेंपो चालकों को जरा भी डर एवं खौफ नहीं है। तो अब आप ही बताएं कि आखिरकार रामबाग चौराहे के हालात कैसे होंगे और जनता को किस तरह की परेशानियां उठानी पड़ती होगी ।अब देखना होगा उच्च अधिकारी इस जाम की समस्या को लेकर क्या कार्रवाई करेंगे और चौराहे पर ना दिखने वाली ट्रैफिक पुलिस पर क्या कार्रवाई होगी यह दो खुद उच्च अधिकारी ही बता पाएंगे की क्या रामबाग चौराहे को होमगार्ड के हवाले छोड़कर ऐसे ही सब कुछ चलता रहेगा या कोई कार्रवाई होगी।



