आगराउत्तराखंड

आगरा के युवाओ ने केदारकंठ पर फहराया तिरंगा

दिनेश अगरिया

उत्तराखंड/आगरा 76 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 की सुबह 3 बजे उत्तराखंड स्थित केदारकण्ठ चोटी पर सबसे पहले आगरा के युवा ट्रेकर्स ने देश की आन बान शान तिरंगा लहराया। आगरा के जांबाज पूर्व NCC कैडेट्स सक्षम शर्मा और अभिनय सोलंकी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 12500 फ़ीट ऊंची केदार कंठ चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।इस अति दुर्लभ यात्रा से आगरा लौटे दोनो ट्रेकर्स का उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश मंत्री विधायक मा. विजय शिवहरे ने अद्भुद कार्य के लिए स्वागत सम्मान किया और कहा कि देश की तरुणाई ही भारत का भविष्य है ऐसे युवाओं पर मुझे नाज है जो देश के तिरंगे की आन बान शान के लिए देशभक्ति का जज्बा दिलों में लेकर इस अनूठे कार्य कार्य करते हैं उनके अदम्य साहस की बारंबार प्रशंसा करता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि देश की शान के लिए इसी तरह और भी युवा आगे आते रहे और आगरा के नाम रोशन करते रहें। इस अवसर पर दिनेश अगरिया प्रवेश दीक्षित मौजूद रहे। आगरा अर्जुन नगर निवासी ट्रेकर्स सक्षम शर्मा ने बताया कि कागजी कार्यवाही पूर्ण कर 25 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सांकरी से चढ़ाई शुरू कर जुड़ा का तालाब होते हुए एक ही दिन में केदारकंठ बेस पर पहुँचे वहां विश्राम के बाद सुबह 3 बजे केदारकंठ की चोटी के लिए रवाना हुए। -11 डिग्री सेल्सियस तापमान में सरसराती ठंडी हवा के बीच मात्र 2:30 घण्टे में सफर तय कर सुबह 5:30 बजे सबसे पहले देश की शान तिरंगा फहराया और आगरा ही नही उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button