आगरा

वर्तमान पीढ़ी का झुकाव पाश्चात्य संस्कृति के साथ साथ इतिहास की तरफ भी: अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह

डीके श्रीवास्तव

आगरा में आज एक निजी कार्यक्रम में आए अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 1972, 73 एवं 1974 में बी आर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के पश्चात उस वक्त के डी एस पी दशरथ सिंह जो कि रूई की मंडी शाहगंज के निवासी थे के पुत्र है।इंटरमीडिएट करने के पश्चात गाजियाबाद से स्नातक करने के बाद मुंबई रवाना हो गए।
अभिनेता कादर खान द्वारा बनाई गई फिल्म शमा से हीरो के रूप में अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया जिसमें शबाना आजमी अभिनेत्री थी। उसके बाद ईट का जवाब पत्थर में नीता मेहता उनके साथ अभिनेत्री थी।
1988 में महाभारत सीरियल में गुरु द्रोणाचार्य के पात्र की दमदार छवि से शुरू किया सफर इस वक्त दस हजार से ऊपर सीरियल में अपनी दमदार छवि से एक नया मुकाम हासिल किया।
वर्तमान में
देवो का देव महादेव में राजा दक्ष स्टार गोल्ड
तेरी मेरी डोरिया स्टार प्लस
सोनी चैनल पर श्रीमद रामायण में गुरु वशिष्ठ
एवं कलर चैनल पर प्रचंड अशोक में चंद्र गुप्त मौर्य
में अपनी दमदार अभिनय और बुलंद आवाज से दर्शकों के चहेते बने हुए है।
विगत 35 से 38 वर्षों से इस इंडस्ट्रीज में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है।
चाणक्य,चंद्र कांत,शक्तिमान में किलविश जैसे दमदार रोल की वजह से हर आयु वर्ग के चहेते बने हुए है।
2024 में आगरा के महत्वपूर्ण ब्रज अवॉर्ड में राज बब्बर जी के साथ सम्मानित किए जा चुके है।
तीन बच्चों जिसमे दो बेटे और एक बेटी के पिता है।
जोधा अकबर फिल्म में ऋतिक रोशन
इंडियन सनी देओल के पुलिस कमिश्नर के रूप मे कंगना रनौत के साथ रंगून फिल्म में सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ कार्य कर चुके है।
प्रमुख समाजसेवी पूरन डावर जी जो उनके पुराने मित्र हैं के निवास पर पंजाबी विरासत परिवार ने उनका स्वागत किया। जिसमे पूरन डावर,अनिल वर्मा,बंटी ग्रोवर,चरनजीत थापर, मन्नू महाजन आदि थे।
आगरा को लेकर बहुत उत्साहित हो जाते है जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा कर देती है आगरा के लोग उन्हें बहुत पसंद है।
संजय प्लेस,हरि पर्वत,रूई की मंडी,आगरा कॉलेज को देखकर पुरानी यादें ताजा हो जाती है। …

Share this post to -

Related Articles

Back to top button