उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी आरती बघेल

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। टूंडला समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आरती बघेल को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर नगर के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने आरती बघेल को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने टूंडला कम्पनी बाग स्थित रेलवे आवास पर उनका फूलमाला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव आरती बघेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर यादव, संदीप यादव, अजब सिंह यादव, अशोक यादव, झाँझन सिंह बघेल, वीरेश यादव, मोहम्मद फहीम, पवन कक्कड़, भोला यादव, मयंक यादव, सोमेश यादव, अनिल यादव, जीतू यादव, आशीष निगम आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button