
फिरोजाबाद। सावन मास के द्वितीय सोमवार पर टूंडला नगर की अनाज की मंडी स्थित शिव समाधी मन्दिर पर भगवान भोलेनाथ विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर एवं महंत बसन्त ने विधिविधान के साथ रुद्राभिषेक किया।
इस दौरान विधायक टूंडला ने कहा कि भगवान शिव की पूजा करने से सुःख शान्ति समृद्वि प्राप्त होती है। जीवन में आने वाले संकटो को परमात्मा शिव खुद हर लेते है। इस मौके पर बसंत गिरी महाराज, दीपक चौधरी, रामतीर्थ सिंह चक, लोकेंद्र सिंह पोनियां, तरुण शर्मा, लोकेश जादौन, राजेश अग्रवाल, हरीश चंदानी आदि लोग मौजूद रहे।